{"_id":"58b072fc4f1c1b1b4bb23dd5","slug":"youngsters-killed-himself-by-hanging-in-rajepur","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मृतक के रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव नयागांव निवासी धनंजय सिंह (30) पुत्र ओमप्रकाश सिंह की पत्नी अंजू देवी से काफी समय से विवाद चल रहा है। पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दायर कर रखा था। परिवार के कुछ लोगों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया था। इस पर पत्नी चार महीना पहले ससुराल आ गई थी। यहां पर दोनों लोग साथ-साथ रह रहे थे। बताया गया कि गुरुवार की रात एक बार फिर से दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
इस कारण धनंजय सिंह ने कमरा बंद कर पत्नी की साड़ी से कुंडे में फंदा बना फांसी लगा ली। सुबह इसकी जानकारी जब पत्नी को हुई तो वह चीख पड़ी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसओ संजीव गुप्ता, दरोगा गोकुल सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि धनंजय के कोई भी संतान नहीं है। उसकी 10 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उधर, एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दंपति के बीच आपसी झगड़ा होने की बात सामने आई है। धनंजय के पिता फतेहगढ़ के मकान में रहता है। उसका भाई नि:शक्त नीतू सिंह गांव में ही कुछ दूरी पर रहता है।