{"_id":"56fc18be4f1c1b3e68f00639","slug":"woman-stabbed-in-brawl","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में युवती पर चाकू से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद में युवती पर चाकू से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
चाकू के हमले से घायल युवती गुजरी कुमारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। बाजार कर साइकिल से घर लौटते समय हमलावर ने युवती को चाकू से वार कर घायल कर दिया। इस पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को लोहिया अस्पताल भेजा गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव तकीपुर अंबेडकर नगर निवासी गुजरी कुमारी पुत्री रामपाल जाटव बुधवार की दोपहर कसबा से बाजार करने के बाद घर लौट रही थी। बेवर रोड स्थित ईदगाह मैदान के पास पड़ोसी मोहनलाल जाटव ने युवती को रोक लिया और उसके ऊपर चाकू से वार कर दिया। एक चाकू कंधे और दूसरा चाकू सीने पर लगने से युवती घायल हो गई।
विज्ञापन
युवती के शोर मचाने पर मैदान में खेल रहे युवक मौके पर जा पहुंचे। युवकों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। सूचना पर दरोगा ललित कुमार मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल भेजवाया। सूचना पर युवती के परिवार के लोग भी आ गए। पकड़े गए युवक ने पुलिस को बताया कि उसने रामपाल के खेतों में काम किया था, जिसका पैसा कई बार मांगा लेकिन रामपाल पैसे नहीं दे रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन