फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman died after being crushed by truck

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

Tue, 01 Sep 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 01 Sep 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Woman died after being crushed by truck
बाइक से घर लौटते समय ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। चालक
विज्ञापन
ट्रक छोड़कर भाग गया। मृतका के पति ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। गांव जरारी निवासी तरीक पत्नी तरन्नुम के साथ दवा लेने मंगलवार को कानपुर गए थे। दोपहर को वह ट्रेन से वापस लौटे और कमालगंज रेलवे

स्टेशन पर उतरे। यहां से तरीक और तरन्नुम बाइक से घर के लिए चल दिए।  ईसापुर के पास सामने से आ रहे ट्रक को देख तरीक ने सड़क किनारे पड़ी गिट्टी के ऊपर बाइक चढ़ा दी। इस पर बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक फिसलने से तरन्नुम सड़क पर आ गिरीं। इसी समय ट्रक इन्हें कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में तरन्नुम की मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर थाना जहानगंज व कमालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। कमालगंज पुलिस ट्रक कब्जे में कर थाने ले गई। उप निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा। तरीक ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed