फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman burnt on marriage

शादी न करने पर युवती को जलाया

Fri, 24 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 24 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt   on marriage
शेखपुर रुस्तमपुर गांव में घर पर गुमसुम बैठे पीड़िता के परिवारीजन। - फोटो : amar ujala
शादी से इंकार करने से खफा दबंग ने युवती को जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। शेखपुर रुस्तमपुर गांव निवासी जुबैर खां परिवार मेहनत मजदूरी करके पेट पालता है। जुबैर के परिवार में तीन बेटी तबस्सुम, शाईन व शब्बो और तीन पुत्र इरफान, इमरान, फरमान हैं। सबसे बड़ी बेटी शब्बो की शादी हो चुकी है, जबकि तबस्सुम दूसरे नंबर की बेटी है। पिता की मदद में बेटा इरफान भी मजदूरी करता है।
विज्ञापन


जुबैर ने बताया मोहल्ले का दबंग युवक इंतखाब आए दिन उसकी बेटी को परेशान करता है। बुधवार की रात बेटी तबस्सुम (18) अपनी छोटी बहन शाईन के साथ छत पर सो रही थी। रात करीब 11:30 बजे पड़ोस में रहने वाला दबंग युवक इंतखाब छत पर चढ़ आया। उसने तबस्सुम पर शादी करने का दबाव डाला। विरोध करने पर उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। एकाएक आग लगने से बेहाल तबस्सुम बचने के लिए भागी तो छत के जीने से नीचे गिर पड़ी। चीखपुकार सुनकर परिवार के लोग जागे और आग बुझाई।
विज्ञापन


इस बीच इंतखाब जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकला। सूचना पुलिस को दी गई तो थानेदार रजनीश चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से घायल तबस्सुम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया रेफर कर दिया गया। यहां से भी उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार सदर अशोक चौधरी ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के कलमबंद बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के भाई आफताब व मामा अकबर अली को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। डॉक्टर ने इलाज के दौरान मिट्टी के तेल से आग लगने की बात बताई है। दबंग युवक को पकड़ने के लिए दबिश दी गई पर वह नहीं मिला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed