फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman burns, death in suspicious circumstances in farrukhabad

संदिग्ध हालात में महिला जली, मौत

Wed, 04 Jul 2018 10:54 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Wed, 04 Jul 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
Woman burns, death in suspicious circumstances in farrukhabad
लोहिया अस्पताल में रोते बिलखते मृतका के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
संदिग्ध हालात में महिला की जलकर मौत हो गई। ससुराली उसका शव अस्पताल में ही छोड़कर भाग गए। मृतका के पिता ने पति सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना कमालगंज के अखमेलपुर गांव निवासी रामशंकर राठौर ने बताया कि बेटी शशिदेवी उर्फ शालिनी (25) की शादी साल 2012 में मेरापुर थाना के सिलसंडा गांव निवासी सुशील उर्फ पप्पू से की थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराली दहेज में बाइक व नगदी मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर शालिनी को प्रताड़ित करने लगे। सूचना पर मायकेवालों ने पहुंचकर मामला शांत कराया था। लेकिन कुछ समय बाद ससुराली फिर से मांग करने लगे और उसे प्रताड़ित करने लगे। मंगलवार देर शाम ससुरालियों ने शालिनी पर केरोसिन डाल कर आग लगा दी।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ये देख ससुराल वाले शव अस्पताल में ही छोड़ कर भाग गए। सूचना पर बुधवार सुबह मृतका के पिता व अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। पिता ने थाने में तहरीर देकर पति सुशील, ससुर सच्चिदानंद और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के एक बेटा आशीष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed