फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman among two killed in motorcycle collision

बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत दो की मौत

Mon, 31 Aug 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 31 Aug 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Woman among two killed in motorcycle collision
जहानगंज रोड अदमापुर भट्ठे के पास सोमवार की शाम आमने-सामने बाइकों की हुई
विज्ञापन
भिड़ंत में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली कायमगंज के गांव रायपुर निवासी हवलदार सिंह यादव अपने चचेरे भाई विश्राम सिंह उर्फ भोला (35) के साथ अपनी ससुराल जहानगंज के

गांव डिपन गए थे। सोमवार शाम करीब 4 बजे हवलदार बाइक से चचेरे भाई के साथ घर लौट रहे थे। जब वह लोग अदमापुर भट्ठे के पास से गुजर रहे थे उसी समय सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक को थाना जहानगंज के गांव बहोरना निवासी धर्मेद्र कश्यप चला रहा था। वह पत्नी किरन (30) और बेटी संजेग के साथ ससुराल से लौट रहे थे। इस

हादसे में दोनों बाइकों पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची।  पुलिस  पांचों घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर आई। यहां डा. धर्मेंद्र ने विश्राम और दूसरी बाइक पर सवार किरन को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन घायलों को भर्ती कर लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिवार के लोग

अस्पताल  पहुंचे।  शवों को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। किरन के परिवार वालों ने बताया कि धर्मेंद्र शनिवार को पत्नी को लेकर रक्षाबंधन के त्यौहार पर ससुराल गया था।  वह सोमवार को वापस लौट रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed