{"_id":"56f829954f1c1bd154f1513f","slug":"wine-drinking-buddy-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पिलाकर दोस्त की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पिलाकर दोस्त की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Murder
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली की पूर्व संध्या पर दोस्त ने शराब पिलाकर दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने दोस्त की निशान देही पर शव बरामद कर लिया है। थाना मऊदरवाजा के कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया के रहने वाले अनिल शर्मा की पत्नी रंजीता ने 22 मार्च को थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
इसमें कहा गया कि उसका पति घर वापस नहीं आया है। अशोक शर्मा ठेकेदार से रुपये लेने के बाद गायब हो गया है। उसने शक जताते हुए कहा कि उसके पति को देवर प्रवेश और देवर की पत्नी ममता तथा उसके भाई राजकुमार ने पति को गायब कर दिया है।
इस मामले में पुलिस ने अनिल के घर आने जाने वाले राहुल शाक्य निवासी अर्रा पहाड़पुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अनिल की हत्या का जुर्म इकबाल कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव का कहना कि उसने बताया कि अनिल शर्मा को शराब पिलाई और इसके बाद दोनों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
कहासुनी के दौरान हाथापाई हो गई। शराब के नशे में धुत अनिल गिर गया और उसने उसकी हत्या कर दी। शव को घटना स्थल पर ही छोड़ दिया। पुलिस ने राहुल की निशान देही पर अनिल के सड़े हुए शव को बरामद कर लिया। मृतक की पत्नी के द्वारा लिखाई गई तहरीर पर गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तब्दील कर दिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में पत्नी रंजीता को भी थाने ले आई है। और इससे भी पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि रंजीता को हत्या में कोई हाथ नहीं है। राहुल ने जुर्म इकबाल किया है। उसे जेल भेजा जाएगा।