फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Village hit by truck, killed

ट्रक की चपेट में आया ग्रामीण, मौत

Sun, 02 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sun, 02 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Village hit by truck, killed
accidnet - फोटो : Demo Pic.
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के समई नगला के पास सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आकर ग्रामीण घायल हो गया। करीब दो घंटे तक वह तड़पता रहा लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। काफी समय बाद घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। भाई ने 50 हजार रुपये निकाल ले जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव मदनापुर निवासी परवेश सिंह यादव (42) पुत्र शेर सिंह शनिवार की दोपहर घर से भैंस खरीदने के लिए घर से निकला था। उसके पास करीब 50 हजार रुपये थे। परवेश ने समई नगला के पास एक दुकान पर बाइक खड़ी कर दी और शाम को लघुशंका के लिए सड़क पार कर रहा था। इस बीच तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर परवेश घायल हो कर मौके पर पड़ा रहा। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन


काफी देर बाद एंबुलेंस से घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। भाई अरवेश सिंह ने बताया कि रात करीब 9 बजे उसे घटना की जानकारी हुई। तब वह मौके पर रवाना हुआ। इस दौरान पता चला कि घायल को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि घटना करीब 7 बजे के आसपास की है। इस हादसे की किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी और न ही एंबुलेंस को जानकारी दी गई। पुलिस को काफी समय बाद जानकारी हुई तब उसे अस्पताल लाया गया। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई के पास करीब 50 हजार रुपये थे, जो गायब हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed