{"_id":"bc32f2ff77daca804da9138f091a1a22","slug":"uncles-nephews-killed-by-miscreants-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने मामा की हत्या कर भांजे को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने मामा की हत्या कर भांजे को लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
सवारी न मिलने पर रात में पैदल घर आ रहे मामा भांजे को रोककर सशस्त्र
विज्ञापन
बदमाशों ने उनसे लूटपाट की। विरोध करने और शोर मचाने पर युवक की हत्याकर
भाग गए। बदमाश दोनों के पास से तीन हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट ले गए।
भांजे ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
रायपुर गांव निवासी जसवीर पुत्र धर्मपाल शाक्य अपने मामा ब्रजभान शाक्य पुत्र राजाराम(25) निवासी गांव कुदेशा थाना अलीगंज जनपद एटा के साथ दिल्ली से लौटा था। रोडवेज बस से ट्रांसपोर्ट पर उतरने के बाद कोई सवारी न मिलने पर दोनोें पैदल ही रायपुर की ओर चल दिए। वे कंपिल रोड पर स्थित लखनपुर गांव के मोड़ के पास पहु़ंचे ही थे कि पीछे से
आए चार तमंचाधारी युवकों ने घेर लिया। दो बदमाश जसवीर को खींचकर आम के बाग में ले गए और तीन हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। दो अन्य बदमाश दूर से आ रही बाइक की रोशनी देखकर ब्रजभान को भी बाग की ओर खींचने लगे। विरोध और शोर मचाने पर बदमाशों ने उसके गले में गोली मार दी और कपड़ों से भरा बैग छीन ले गए। किसी तरह जसवीर वहां से
भाग कर अपने गांव पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। गांव वाले जब मौके पर पहुंचे तो ब्रजभान की मौत हो चुकी थी। एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी आरबी चौरसिया और सीओ प्रकाश कुमार मौके पर पहुंचे। जसवीर ने अज्ञात बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। ग्रामीणों का कहना है कि रात 11 बजे तक लोग इस रोड से आते जाते हैं। घटना से वे भी डर गए हैं।