फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Truck collides with bike, mother-son dies

ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी, मां-बेटे की मौत

Tue, 18 Jul 2017 12:08 AM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Tue, 18 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with bike, mother-son dies
भीड़ को समझाते एसडीएम सदर अजीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर सोमवार को मुरहास कन्हैया के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि हेलमेट लगाए पिता और दो बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना से आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक गांव नगला भूड़ के रहने वाले सुनील कुमार बाइक से पत्नी देवश्री (35), सुब्रत (डेढ़), मानवी (4) और यश (3) को लेकर थाना मऊदरवाजा के गांव चिलसरा में निवासी अपने साढ़ू रामकुमार के घर जा रहा था। मुरहास कन्हैया के पास फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे पत्नी देवश्री और पुत्र सुब्रत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुनील हेलमेट लगाए थे, जिस वजह से उनकी जान बच गई। मानवी और यशपाल भी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर आसपास की भीड़ जमा हो गई। गुस्साई भीड़ ने इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक जाम लगने सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। भोजपुर विधायक पुत्र अजय राठौर और अन्य लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने उनकी एक नहीं सुनी। इंस्पेक्टर मोहम्मदाबाद संजीव सिंह राठौर, सदर कोतवाल अनूप निगम, फतेहगढ़ कोतवाल अतर सिंह, सुशील कुमार, संजय गुप्ता को दलबल के साथ मौके पर बुला लिया गया लेकिन भीड़ जाम खोलने को राजी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर अजीत सिंह ने भीड़ को आश्वासन दिया कि वह जाम खोल दें। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और मृत आश्रितों को पांच लाख का मुआवजा दिलाया जाएगा। इस आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया। तहसीलदार राजीव निगम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed