{"_id":"588e2c6d4f1c1b7d3de80445","slug":"transmittal-house-juvenile-detainees-strove","type":"story","status":"publish","title_hn":"संप्रेक्षण गृह में किशोर बंदियों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संप्रेक्षण गृह में किशोर बंदियों में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह में रविवार को भोजन करने के दौरान दो किशोर बंदियों में नमक की डिब्बी के लिए विवाद हो गया। इसके बाद दो गुटों में बंटे अपचारियों में लात-घूसे चले। जानकारी पर एसडीएम और पुलिस बल ने अपचारियों को समझाकर शांत किया। सूत्रों की माने तो संप्रेक्षण गृह में तलाशी के दौरान कूड़ेदान में रखे हुए तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। जखा गांव में स्थित राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह में करीब 46 अपचारी हैं। मध्य प्रदेश के रहने वाले एक अपचारी की जमानत हो चुकी है।
जमानत दाखिल न होने के कारण उसकी रिहाई नहीं हो सकी। वह दोपहर के समय खाना खा रहा था। उसने नमक का डिब्बा उठाया तभी औरैया निवासी अपचारी ने उसके हाथ से नमक का डिब्बा छीन लिया। छीनाझपटी के दौरान मध्य प्रदेश निवासी अपचारी की पिटाई कर दी गई। इसको लेकर अपचारी दो गुटों में बंट गए और एक दूसरे को पीटने लगे।
जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर सुरेंद्र कुमार, फतेहगढ़ कोतवाल अनूप निगम पुलिस बल के साथ संप्रेक्षण गृह पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। सूत्रों की माने तो संप्रेक्षण गृह में तलाशी के दौरान कूड़ेदान में रखे हुए तीन मोबाइल बरामद हुए। इन मोबाइल छिपाने के लिए ऊपर से कूड़ा डाल दिया गया था।
विज्ञापन
इनको जब्त कर लिया गया। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जेल अधीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि छोटी से बात को लेकर अपचारियों में विवाद हो गया था। तीन मोबाइल मिलने की जानकारी नहीं है। जांच की जा रही है। राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह में सेवा प्रदाता की ओर से तैनात किए गए सहायक रसोइया आनंद की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले में आनंद की भी गलती पाई गई है। इस कारण उसकी सेवाओं को समाप्त कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो सहायक रसोइया ने मोबाइल को अंदर पहुंचाया था।