फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thousands stolen from four houses

चार घरों से हजारों की चोरी

Tue, 23 May 2017 11:43 PM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Tue, 23 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Thousands stolen from four houses
चोरी
कायमगंज। ब्राहिमपुर जागीर गांव में चोरों ने चार घरों से हजारों का माल पार कर दिया। एक अन्य घर में भी चोरी का प्रयास किया। सोमवार देर रात क्षेत्र के गंाव ब्राहिमपुर जागीर निवासी जगदीश के परिजन छत पर सो रहे थे। तभी चोर दबे पांव छत के रास्ते घर में घुस गए। वहां अलमारी का ताला तोड़कर सोने की दो अंगूठी व तीन जोड़ी पायल, खडुआ व तीन हजार रुपये ले गए। उसके बाद चोरों ने गांव के ही दीपक के घर से एक सोने का मटर माला, अंगूठी, जंजीर, तीन जोड़ी पायल व छह हजार नगद रुपये व राजेश कठेरिया के घर से दो जोड़ी पायल, दो हजार रुपये नगद चुरा लिए।
विज्ञापन


इसके अलावा रविंद्र के घर के नीचे उसकी दुकान से तीन जूते के डिब्बे व कुछ जनरल स्टोर का सामान ले गए। पीड़ित ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है। इसके अलावा चोरों ने सिंटू निवासी दारापुर की टेंट की दुकान में नकबजनी करने का प्रयास किया गया। लेकिन चोर सफल नहीं हो पाए। सुबह दुकानदार ने देखा तो पीछे की तरफ  से  ईटे निकली हुई थीं। घटना की जानकारी पर सीओ व प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इधर ब्राहिमपुर जागीर गांव में ही स्थित कोतवाल का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed