फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The young man had come to test the student rape

परीक्षा देने आई छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म

Fri, 22 Apr 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Fri, 22 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
The young man had come to test the student rape
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
फर्रुखाबाद। परीक्षा देने आई छात्रा को युवक नौकरी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस दौरान आरोपी ने युवती के साथ दुराचार किया। छात्रा के बरामद होने के बाद पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


जिला हरदोई थाना पाली क्षेत्र की रहने वाली छात्रा 3 अप्रैल को शहर के एक डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने के लिए आई थी। इस दौरान जिला जौनपुर के मछली शहर का रहने वाला युवक मनीष पुत्र दिलीप उसे नौकरी दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
विज्ञापन


इसके बाद युवक उसे दिल्ली के बलजीत नगर में ले गया। यहां पर उसे कमरे में बंद कर उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान युवती ने मौका पाकर 19 अप्रैल को अपने भाई को फोन कर मामलेे की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर युवती के परिवार के लोग मौके पर जा पहुंचे। परिजनों ने इसकी सूचना शहर कोतवाल को दी। इस पर कादरीगेट चौकी प्रभारी अनिल भदौरिया फोर्स के साथ दिल्ली गए। वहां से पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया।


पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed