{"_id":"6ac6bae6a27d34c3ea0e1aac","slug":"injured-person-left-42-km-away-instead-of-being-taken-to-hospital-lost-his-life-panipat-news-c-18-1-knl1004-1008194-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: घायल को अस्पताल के बजाय 42 किमी दूर छोड़ा, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: घायल को अस्पताल के बजाय 42 किमी दूर छोड़ा, गई जान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। न्यू मुखीजा कॉलोनी में बुधवार सुबह मिले अज्ञात युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने शाम तक सुलझा ली। शरीर पर चोट और घसीटने के निशान मिलने के कारण पुलिस ने पहले हत्या की आशंका में जांच की, लेकिन बाद में मामला सड़क हादसे से जुड़ा निकला। मृतक गोहाना के सैनीपुरा निवासी 21 वर्षीय युवक था।
जांच में सामने आया कि हादसे में घायल होने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय ऑटो चालक करीब 42 किलोमीटर दूर पानीपत ले आया और कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में छोड़कर चला गया। बाद में युवक की मौत हो गई।
थाना मॉडल टाउन प्रभारी जगमिंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह खाली प्लॉट में अर्धनग्न शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।
शव को शवगृह में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास किए गए। पुलिस ने शव का वीडियो स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुपों में प्रसारित किया। इसे देखकर पानीपत निवासी एक व्यक्ति ने युवक की पहचान अपने रिश्तेदार के रूप में की। इसके बाद सैनीपुरा से पहुंचे परिजनों ने पुलिस को मंगलवार रात हादसे के बाद बचाव कार्य का वीडियो भी दिखाया।
विज्ञापन
सीसीटीवी से जुड़ी कड़ी
युवक की पहचान के बाद पुलिस ने गोहाना से पानीपत तक पहुंचने की कड़ी जोड़ने के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक ऑटो संदिग्ध परिस्थितियों में आता-जाता दिखाई दिया। इसके आधार पर पुलिस ने हादसे के बाद युवक को पानीपत लाए जाने की जांच आगे बढ़ाई। सीआईए और साइबर टीम ने भी जांच में सहयोग किया।
थाना मॉडल टाउन प्रभारी जगमिंद्र ने बताया कि गोहाना शहर थाना पुलिस हादसे के मामले में कार्रवाई कर रही है। पानीपत पुलिस ऑटो चालक साहिल से पूछताछ कर रही है। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को कराया जाएगा।
हादसे में घायल दो युवकों को ऑटो में बैठाया था
मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे गोहाना में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक हादसे में घायल हुए थे। राहगीरों ने दोनों को ऑटो में बैठाया। पुलिस के अनुसार, ऑटो चालक शोंदापुर निवासी साहिल था और वह नशे की हालत में था। एक घायल युवक को कुछ होश था और वह रास्ते में सोनीपत के मुंडलाना गांव में उतर गया। दूसरा युवक गंभीर हालत में था। ऑटो चालक उसे न्यू मुखीजा कॉलोनी में छोड़ गया था।
खादी आश्रम के पास मिला दिल्ली के युवक का शव
पानीपत। खादी आश्रम के पास बुधवार सुबह दिल्ली के नंद नगरी (मंडोली) निवासी सचिन 40 का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शरीर पर चोट या चोट के कोई निशान नहीं मिला हैं। मृतक के भाई नितिन ने बताया कि सचिन पिछले काफी समय से पानीपत की एक फैक्टरी में सिलाई-कढ़ाई का काम करता था। उसका परिवार दिल्ली में रहता है।
परिवार में पत्नी, तीन बच्चे और उनकी माता हैं। बड़ा बेटा मुकुल कॉलेज में पढ़ता है और दो अन्य स्कूल में पढ़ते हैं। वह शराब पीने का आदी था और घटना वाली रात भी उसने शराब पी थी। सेक्टर-29 थाना प्रभारी रोबिन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत सामान्य प्रतीत हो रही है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। परिजनों के बयानों पर कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो