फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Collision between Punjab Roadways bus and electric car; one-kilometer-long traffic jam.

Kangra News: पंजाब रोडवेज बस और इलेक्ट्रिक कार में भिड़ंत, एक किलोमीटर लंबा जाम

Thu, 08 Oct 2026 04:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 04:09 AM IST
विज्ञापन
Collision between Punjab Roadways bus and electric car; one-kilometer-long traffic jam.
फोटो : हादसे में क्षतिग्रस्त इलेक्ट्रिक कार।
गगल (कांगड़ा)। गगल थाना के अंतर्गत मस्तपुर चौक के पास मंगलवार को पंजाब रोडवेज की बस और इलेक्ट्रिक कार में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार का टायर रिम टूट गया और टक्कर के प्रभाव से एक तरफ का एयरबैग खुल गया। कार सवार को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस होशियारपुर से धर्मशाला की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से चैतड़ू से गगल की ओर आ रही इलेक्ट्रिक कार की मस्तपुर चौक के पास एक निजी स्कूल के सामने बस से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक किलोमीटर तक जाम लगने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत के बाद समझौता कर लिया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। संवाद

फोटो : हादसे में क्षतिग्रस्त इलेक्ट्रिक कार।

फोटो : हादसे में क्षतिग्रस्त इलेक्ट्रिक कार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed