{"_id":"6ac6b9cde30814014a0ee07e","slug":"a-seminar-was-held-at-gorakhnath-police-station-and-instructions-were-given-regarding-preparations-for-crowd-and-traffic-management-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1477497-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: त्योहारों को लेकर डीएम-एसएसपी ने की रूट व्यवस्था की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: त्योहारों को लेकर डीएम-एसएसपी ने की रूट व्यवस्था की समीक्षा
विज्ञापन
गोरखपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने गोरखनाथ थाने में गोष्ठी की। इस दौरान त्योहारों के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की गई। खासतौर पर रूट व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में अधिकारियों ने आगामी त्योहारों के दौरान निकलने वाले जुलूस, धार्मिक आयोजनों और अन्य कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। प्रमुख मार्गों पर भीड़ की स्थिति और यातायात के दबाव को देखते हुए रूट डायवर्जन की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि त्योहारों के दौरान आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द का माहौल बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक मंदिर सुरक्षा, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंट, क्षेत्राधिकारी कोतवाली, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ समेत अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी और एसएसपी ने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ त्योहारों की व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा।