फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The woman was hanged from the trap by killing

महिला की हत्या कर फंदे से लटकाया

Fri, 19 Jan 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Jan 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
The woman was hanged from the trap by killing
kin of deceased - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दहेज की मांग को लेकर महिला की हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। पिता ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अस्पताल से पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला नरकसा निवासी अशोक कुमार जाटव ने बेटी गोल्डी की शादी कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला प्रीतम निवासी नवीन कुमार के साथ पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल की ओर से आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में 2013 में किया था। शादी के बाद ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर गोल्डी को परेशान कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। गुरुवार की सुबह गोल्डी का शव घर के कमरे में दुप्पटे के फंदे से लटका मिला। आनन फानन में महिला को उसका जेठ सतेंद्र कुमार लोहिया अस्पताल लेकर आया। यहां पर मौजूद डॉक्टर नीरज यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति नवीन, सास कमलादेवी और जेठ सतेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अस्पताल में मौजूद मृतका के पति नवीन को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया।पिता ने बताया कि दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर बेटी की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed