{"_id":"58a0a2674f1c1b1235d842e4","slug":"the-wife-did-not-have-parents-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से पत्नी नहीं आई तो जान दे दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके से पत्नी नहीं आई तो जान दे दी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते आलोक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीवी मायके से नहीं आई तो नाराज युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली के मोहल्ला जटवारा जदीद निवासी आलोक उर्फ लालू श्रीवास्तव (24) पुत्र विष्णुदयाल की शादी दो साल पहले जिला कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव गढ़िया बलदेवपुर निवासी पिंकी के साथ हुई थी।
आलोक के एक दो महीने का बेटा भी है। शनिवार को आलोक के साले का तिलक होने के कारण वह ससुराल गया था। तिलक चढ़ने के बाद उसने पत्नी से घर चलने की बात कही तो पत्नी ने शादी के बाद आने को कहा। परिजनों के अनुसार इस पर आलोक नाराज होकर घर लौट आया। आलोक ने अपने कमरे में कुंडे से अगौछे बांध कर फांसी लगी ली। रविवार को जब आसपास के लोगों ने कमरे के अंदर झांक कर देखा तो आलोक का शव फंदे से झूल रहा था। इसकी सूचना सभासद महेंद्र ने कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर घुमना चौकी प्रभारी रामप्रकाश ने मौके पर पहुंच कर जांच की और शव को नीचे उतरवाया। इसकी सूचना पर मृतक के गांव खंडोली थाना राजेपुर को दी गई। सूचना पर भाई रामपाल और भाभी रानी के अलावा अन्य लोग आ गए। कोतवाल द्रविड़ सिंह ने बताया कि पत्नी के न आने पर युवक नाराज हो गया और घर आकर उसने फांसी लगा जान दे दी। युवक घर में ही कपड़ों की सिलाई का काम करता था।