फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The video of the bribe of the shove was viral, suspended

घूस लेते थानेदार का वीडियो वायरल, किया गया निलंबित

Sat, 16 Jun 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 16 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
The video of the bribe of the shove was viral, suspended
so - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
किशोरी को तलाशने व उसे ले जाने के आरोपियों को पकड़ने के एवज में रिश्वत लेते जहानगंज थानाध्यक्ष का वीडियो वायरल हो गया। इस पर पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने एसओ वीरपाल सिंह तोमर को निलंबित कर दिया। उन्होंने मामले की जांच एएसपी त्रिभुवन सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन


जहानगंज थाने के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को 2 फरवरी को गांव कोरीखेड़ा का आरिफ अपने साथ ले गया था। किशोरी के पिता ने आरिफ, उसके पिता इकरार, बड़े भाई और मां के खिलाफ 13 मई को रिपोर्ट लिखाई थी। आरिफ ने 19 मई को कोर्ट में समर्पण कर दिया था। अन्य आरोपी फरार हैं। आरोप है कि एसओ ने किशोरी को बरामद करने और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। किशोरी के पिता ने 20 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को किशोरी के पिता ने बाकी के पांच हजार रुपये एसओ को उनके कमरे में दिए और इसका वीडियो भी बनवा लिया। शनिवार को वायरल हुआ वीडियो एसपी ने देखा तो तुरंत एसओ को निलंबित कर दिया। एसपी ने जहानगंज एसओ पद पर अनूप निगम को तैनात किया है। इस बाबत निलंबित एसओ ने बताया कि किशोरी को खोजने के लिए गाड़ी का किराया लिया था, जो वापस भी कर दिया है। जो वीडियो वायरल हुआ है, वह पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed