फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The two sides clash in front of the railway road police checkpoint

रेलवे रोड चौकी पर पुलिस के सामने दो पक्षों में मारपीट

Mon, 19 Dec 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 19 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
The two sides clash in front of the railway road police checkpoint
marpeet - फोटो : amar ujala
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच रेलवे स्टेशन तिराहा पर मारपीट हो गई। पिकेट पुलिस दोनों पक्षों को पकड़ कर चौकी ले गई। चौकी पर भी दोनों पक्षों के लोगों के आ जाने पर फिर मारपीट हो गई।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेमरान निवासी हरिओम यादव की रेलवे स्टेशन तिराहे पर मिठाई की दुकान है। सोमवार रात करीबन 9 :15 बजे हरिओम दुकान पर बैठा था। इस दौरान मोहल्ले के ही गुडविन यादव दुकान के सामने गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन


हरिओम ने इसका विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मारपीट करने लगे। मारपीट देख पिकेट पर मौजूद सिपाही मौके पर आए और दोनोें पक्षों को पकड़कर चौकी ले गए। इसकी जानकारी जब दोनों पक्षों के परिवारवालों को हुई तो वह लोग भी चौकी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। मामला बिगड़ने पर चौकी में ही मारपीट हो गई। इससे अफरातफरी मच गई। चौकी प्रभारी रवींद्र सिंह और सिपाहियों ने लाठियां फटकार कर परिवार के लोगों को खदेड़ा। वायरलेस से इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।


कुछ ही समय बाद कोतवाल द्रविड़ सिंह भी चौकी पर आ गए। मौका पाकर हरिओम यादव और उनके परिवार के लोग खिसक लिए। वहीं गुडविन यादव रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा करने लगा। पुलिस ने जैसे-तैसे परिवार के लोगों को शांत किया और तहरीर देने की बात कही। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी। उधर, कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed