फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The two houses of millions of jewelry, cash stolen

दो मकानों से लाखों के जेवर, नगदी चोरी

Fri, 08 Apr 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Fri, 08 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
The two houses of millions of jewelry, cash stolen
चोरी की जानकारी देता युवक। - फोटो : अमर उजाला
घर में घुसे चोरों को टोकने पर पूर्व प्रधान को चोरों ने मारपीट कर घायल कर दिया और भाग गए। इसके बाद अन्य दो मकानों से चोर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव दूदेमई निवासी पूर्व प्रधान भगवत दयाल के घर में बुधवार रात करीब 12 बजे चोर सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान भगवत दयाल लघुशंका करने के लिए घेर की ओर गए तो चोरों को छत पर चढ़ता देख उन्होंने चोरों को टोक दिया। टोकने पर चोरों ने पूर्व प्रधान को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। इस बीच पूर्व प्रधान ने एक चोर को पकड़ लिया। लेकिन उसके साथियों ने पूर्व प्रधान के चंगुल से उसे छुड़ा लिया और भाग गए।
विज्ञापन


उधर, गांव ब्राहिमपुर निवासी रामचंद्र बुधवार रात बरामदे में और उनका बेटा और बहू छत पर सो रहे थे। रात किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोरों ने कमरे की कुंडी खोल ली और वहां रखी अलमारी और बक्सों को खोल लिया। इसके अलावा एक बक्सा उठा ले गए। चोरों ने बक्से को राहुल शुक्ला के खेत में जाकर खोला और उसमें से नगदी व जेवर चुराकर बक्सा वहीं पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह रामचंद्र की घटना की जानकारी हुई। रामचंद्र ने बताया कि चोर पायलें, कमरबंद, नाक का फूल, 10 चांदी के सिक्के, मटरमाला और पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए। जेवरों की कीमत करीब दो लाख बताई। इसके बाद चोरों ने पास में ही रहने वाले करन सिंह के मकान को निशाना बनाया। चोर कमरे का ताला तोड़कर वहां से बक्से में रखे कुंडल, सोने का पेंडिल, पायल, चेन, अंगूठी  और 6 हजार रुपये चोरी कर ले गए।


करन सिंह ने बताया कि चोर यहां से 1 लाख का जेवर ले गए। इसके बाद चोर तेजपाल सिंह के घर में घुस गए। खटपट की आवाज सुनकर तेजपाल जाग गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग जाग गए। इस पर चोर भाग गए। ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं लगे। पीड़ितों ने मामले की तहरीर थाने में दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed