फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   FIR lodged against three people including nominated councilor for creating ruckus after drinking alcohol

Ambala News: शराब पीकर हुड़दंग करने के आरोप में मनोनीत पार्षद सहित तीन पर प्राथमिकी

Sun, 20 Sep 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 20 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against three people including nominated councilor for creating ruckus after drinking alcohol
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी की चीमा कॉलोनी में शुक्रवार रात शराब पीकर सड़क पर हुड़दंग करने के आरोप में नगर पालिका पूंडरी के भाजपा मनोनीत पार्षद अमित सैनी सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि तीनों युवक दो गाड़ियों पर स्पीकर और शराब की बोतलें रखकर सड़क पर हंगामा कर रहे थे।
सूचना मिलने पर पूंडरी चौकी इंचार्ज एएसआई ऋषि पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस के साथ गाली-गलौज और हाथापाई करने के आरोप भी लगाए गए हैं। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अमित सैनी पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ युवक पूंडरी विधायक सतपाल जांबा का नाम लेकर अभद्र टिप्पणी करते भी सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

एक युवक पुलिसकर्मी से यह कहते सुनाई देता है कि वह चाहे तो एसपी को बुला ले यह उनका घर है। वीडियो में चौकी इंचार्ज के साथ अमित सैनी की बहस भी दिखाई दे रही है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं पार्षद की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
रात करीब 11 बजे चौकी लेकर आई पुलिस
पूंडरी चौकी इंचार्ज एएसआई ऋषि ने बताया कि रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि चीमा कॉलोनी में कुछ युवक बीच सड़क पर दो गाड़ियों पर स्पीकर और शराब की बोतलें रखकर हुड़दंग कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अमित सैनी और उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद तीनों को रात करीब 11 बजे चौकी लाया गया। उन्हें रातभर चौकी में हिरासत में रखा गया और सुबह चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

--------

पार्षद ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप
वहीं अमित सैनी ने पुलिस के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वायरल वीडियो एडिट किया हुआ है। उन्होंने कहा कि रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस उन्हें बिना एफआईआर के चौकी लेकर गई थी। अमित के अनुसार, चौकी में उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि रात को उनकी बेटी का जन्मदिन था और वे अपने घर के पास ही खड़े थे। उन्होंने अपना मेडिकल करवाया है और पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed