{"_id":"59442d3f4f1c1b4f568b4b3c","slug":"the-shopkeeper-s-friend-knocked-on-opposing-the-color","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी का विरोध करने पर दुकानदार के दोस्त को चाकू मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी का विरोध करने पर दुकानदार के दोस्त को चाकू मारा
फर्रुखाबाद
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
knife
फर्रुखाबाद। रंगदारी का विरोध करने पर दुकानदार के दोस्त पर हमलावरों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। शहर कोतवाली के मोहल्ला खटकपुरा सिद्दीकी निवासी जुनैद जरदोजी का काम करता है। उसके मोहल्ले में ही राजू वर्मा की सिलाई की दुकान है। जुनैद की राजू से दोस्ती होने के कारण वह अक्सर उसकी दुकान पर बैठता है।
गुरुवार की रात जुनैद दोस्त की दुकान पर बैठा था तभी मोहल्ले का युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा और राजू से गालीगलौज कर रंगदारी मांगी। इस पर जुनैद ने विरोध किया। इसी बात को लेकर हमलावरों ने जुनैद पर चाकू से वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। मोहल्ले के अन्य लोगों के आ जाने पर वह जानमाल की धमकी देकर भाग गए।
घायल की मां शकीला बेगम ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। घायल ने बताया कि करीब एक महीना पहले गोकशी को लेकर उसका आरोपी युवक से विवाद हो गया था। इसके बाद से वह उससे रंजिश मानने लगा। कोतवाल प्रमोद शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।