{"_id":"56f82b3f4f1c1b3d58f14fd2","slug":"the-heat-will-not-be-a-shortage-of-water-in-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में शहरियों को पानी की नहीं होगी किल्लत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्मी में शहरियों को पानी की नहीं होगी किल्लत
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के मौसम में शहरियों को पेयजल की दिक्कत से निजात दिलाने के लिए पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। जल्द ही 10 पोर्टेबल ट्यूबवेल और 20 वाटर कूलर लगवाए जाएंगे। पालिकाध्यक्ष ने इसका खाका तैयार करने के निर्देश पालिका अफसरों को दिए हैं।
फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ युग्म नगरों में पेयजल सप्लाई के लिए 42 नलकूप लगे हैं लेकिन बढ़ रही आबादी के चलते पेयजल की समस्या से हर साल शहरियों को रूबरू होना पड़ता है। पेयजल की समस्या से निजात दिलाए जाने के लिए पालिका प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ युग्म नगरों में 10 पोर्टेबल ट्यूबवेल लगवाए जाएंगे।
इसके साथ ही गर्मी के मौसम में राहगीरों को शुद्ध और शीतल पेयजल के लिए 20 वाटर कूलर लगाने की योजना है। पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने 10 पोर्टेबल ट्यूबवेल और 20 वाटर कूलर लगवाए जाने के निर्देश ईओ पीके श्रीवास्तव को दिए हैं। जल्द ही वाटर कूलर और पोर्टेबल ट्यूबवेल लगवाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही शहर के मुख्यमार्गों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे और यात्रियों के लिए 10 प्रतीक्षालय बनवाए जाएंगे।