{"_id":"8255864941c373df5ff35460884e39a0","slug":"the-father-son-recovered-looted-tractor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र से लूटा गया ट्रैक्टर बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्र से लूटा गया ट्रैक्टर बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता-पुत्र को मारपीट कर लूटा गया ट्रैक्टर पुलिस ने मुठभेड़ में बरामद कर
विज्ञापन
लिया है। घेराबंदी कर दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। एक बदमाश पुलिस
को चकमा देकर भाग गया। हालांकि लूटी गई नगदी और मोबाइल बरामद नहीं हो सका
है।
थाना क्षेत्र के गांव सवितापुर निवासी रामकिशन और उसका पिता किशनपाल पांच जनवरी को अपनी ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना
लेकर कायमगंज चीनी मिल गए थे। रात के समय लौटते समय कंपिल इलाके में खड़े एक बदमाश ने ट्रैक्टर रुकवाया और बैठ गया। कुछ दूर जाने पर बदमाशों के कार सवार साथियों ने ट्रैक्टर रुकवाया। इसके बाद पिता-पुत्र को पीटकर नगदी, मोबाइल और ट्रैक्टर लूट ले गए थे। बीते दिनों कंपिल पुलिस ने एटा जिले से चोरी ट्रैक्टर बरामद कर बदमाशों को दबोचा था। पकड़े गए लोगों ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए थे।
शनिवार की रात अलीगंज रोड से कुछ बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस ने हरकमपुर तिराहा के पास घेराबंदी की। मुठभेड़ कर दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि एक बदमाश फरार हो गया। एसओ कुलदीप दीक्षित ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम प्रदीप और मोहित निवासी ताजपुर थाना राजारामपुर जिला एटा बताए। इनसे तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए है।
इनका साथी अनुज उर्फ विधायक निवासी टपुआ थाना अलीगंज जिला एटा फरार हो गया। उधर, पुलिस पिता पुत्र से लूटे गई नगदी और मोबाइल बरामद नहीं कर पाई है और न ही घटना में प्रयुक्त कार को बरामद किया।