फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The dancers fly 70 thousand rupees from the shop

टप्पेबाजों ने दुकान से 70 हजार रुपये उड़ाए

Mon, 20 Mar 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 20 Mar 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
The dancers fly 70 thousand rupees from the shop
पठानकोट में तीन नाकों पर 17.26 लाख पकड़े - फोटो : अमर उजाला
इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर पहुंचे तीन युवकों ने व्यापारी के साथ टप्पेबाजी करते हुए उसकी गोलक से 70 हजार रुपये की नगदी निकाल ली। एक होटल के सीसीटीवी फुटेज में युवकों के चेहरे कैद हो गए हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन



शहर कोतवाली के मोहल्ला करोड़ीलाल स्ट्रीट नवाब न्यामत खां पश्चिम निवासी     रामकिशोर वर्मा उर्फ लालू की घर से कुछ ही दूरी पर इलेक्ट्रानिक की दुकान है।  रविवार को लालू दोपहर में खाना खाने चले गए। वह अपने रोडवेज से रिटायर्ड हुए  पिता शिवकुमार वर्मा को बैठा गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद एक बाइक पर तीन युवक दुकान के पास पहुंचे। दो युवक लालू की दुकान पर गए। एक युवक ने कूलर की मोटर मांगी तो शिवकुमार ने मोटर लाकर दे दी।इसके बाद युवकों ने नया पंखा दिखाने की बात कही। शिवकुमार दुकान के अंदर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी समय युवक ने गोलक से रुपये निकाल लिए। वापस आने पर युवकों ने पंखा लेने से मना कर दिया और चले गए। कुछ देर बाद शिवकुमार की नजर गोलक पर गई तो वह दंग रह गए। उन्होंने बेटे को बुला लिया। व्यापारी ने युवकों की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।


इस दौरान व्यापारी ने होटल के सीसीटीवी को देखा। उसमें तीनों युवकों के आने और उसमें दो युवकों के चले जानेे के फुटेज कैद हो गए। सोमवार को व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि युवक उसकी गोलक से 70,800 रुपये ले गए है। उधर, कोतवाल द्रविड़ सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed