{"_id":"570163f44f1c1b1829c8114e","slug":"the-couple-have-four-wounded-including-armed-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र बदमाशों ने दंपति समेत चार को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सशस्त्र बदमाशों ने दंपति समेत चार को किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल। सशस्त्र बदमाशों ने शनिवार रात गांव भटमई के पास झोपड़ी में सो रहे दंपति समेत तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद नगदी और जेवर लूट लिए। जाते वक्त बदमाशों ने घर के लोगों को बांधकर डाल दिया। सुबह पहुंचे ग्रामीणों ने परिवार को बंधन से मुक्त कराया। गंभीर रूप से घायल पिता व पुत्र को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना कंपिल के गांव रौकरी निवासी अशोक कुमार शाक्य का खेत गांव भटमई के पास है। यहां पर अशोक कुमार अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। इसके पास में ही अशोक की झोपड़ियां पड़ी हैं। एक झोपड़ी में अशोक और उसकी पत्नी कांती देवी, बेटी अनामिका और दूसरी झोपड़ी में अशोक के पिता लखमीचंद्र और ससुर रामचंद्र लेटे थे। रात करीब 1:30 बजे पांच सशस्त्र बदमाश झोपड़ी में घुस आए। बदमाशों ने सो रहे सभी लोगों को दबोच लिया। अशोक ने विरोध किया तो उसे लाठियों से मारपीट कर घायल कर दिया।
इस दौरान बदमाशों ने लखमीचंद्र के सिर पर सरिया से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। रामचंद्र को भी जमकर पीटा। बदमाशों ने कांती देवी के पहने जेवर भी लूट लिए। झोपड़ी में रखे बक्सों से एक लाख रुपये निकाल लिए। बदमाश सभी लोगों के हाथपैर बांधकर भाग गए। रविवार सुबह रौकरी निवासी मुनीश ट्रैक्टर लेने के लिए जब अशोक कुमार की झोपड़ी में पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने सभी के बंधन खोले। घटना की सूचना मिलने पर एसओ श्रीकांत यादव फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे। एसओ ने घटना की सूचना आलाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
घायलों को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से अशोक और लखमीचंद्र को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अशोक ने बताया कि शनिवार को पिता ने एक लाख रुपये मकान बनाने के लिए बैंक से निकाले थे। बदमाश उसे लूट ले गए। घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली भी लूट ले गए। उसमें 10 बोरी सीमेंट रखी थी। रामचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ने बताया कि घटना के खुलासा के लिए स्वाट प्रभारी के साथ ही एसओ को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
डॉग स्क्वाएड को नहीं मिली सफलता
अशोक के घर पर पड़ी डकैती की सूचना पर एएसपी रामभवन चौरसिया मौके पर जा पहुंचे। एएसपी के निर्देश पर डॉग स्क्वाएड की टीम भी मौके पर गई। टीम ने वहां पर खोजबीन की। इस दौरान खोजी कुत्ता ऑस्कर इधर-उधर ही घूमता रहा। वह बदमाशों का सुराग नहीं लगा सका। स्वाट प्रभारी ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
दो बदमाश नकाबपोश थे, तीन के चेहरे खुले थे
घायल अशोक ने बताया कि दो बदमाश नकाब लगाए थे, जबकि तीन बदमाशों के चेहरे खुले थे। बदमाशों ने सोते समय ही हम लोगों को दबोच लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाशों के पास सरिया और लाठियां थीं।
ससुर ने अपना खेत बेचकर दिलाया था खेत
जिला मैनपुरी की सदर कोतवाली के गांव घुरऊ निवासी रामचंद्र आठ दिन पहले ही अपने दामाद के यहां आया था। रामचंद्र ने अपना खेत बेचकर अशोक को 32 बीघा खेत दिलवाया था। खेत अशोक की सास ज्ञानदेवी के नाम है, जबकि ट्रैक्टर रामचंद्र के नाम है। अशोक मूल रूप से थाना जहानगंज के गांव कोरीखेड़ा के रहने वाले हैं।