{"_id":"59ada2804f1c1b49738b50c2","slug":"the-body-was-thrown-into-the-farm-by-killing-a-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की हत्या कर शव खेत में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की हत्या कर शव खेत में फेंका
farrukhabad
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गंाव लहरा में छात्रा की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शव खेत में फेंक दिया गया। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने छात्रा से दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। एसएसआई आरएस वर्मा का कहना है कि आनर किलिंग की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
सोमवार की सुबह 9 बजे ग्रामीणों को लहरा गांव में राकेश गंगवार के खाली पड़े खेत में एक नगभन अवस्था में लड़की का शव पड़ा मिला। गंाव की ही नन्हीं देवी पत्नी धर्मवीर ने अपनी बेटी सोनी (21) के रूप में शिनाख्त की। उसने बताया कि वह सुबह शौच के लिए निकली थी तब से घर नहीं लौटी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
मृतका के गर्दन, चेहरे व पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे। वहीं लड़की के पेट को फाड़ने का भी प्रयास किया गया। शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि शव को कहीं से घसीटकर लाया गया है। पुलिस को खेत में घसीटने के भी निशान मिले। पुलिस निशान को देखकर पीछे पीछे गई।
विज्ञापन
लगभग आधा किलोमीटर चलने के बाद गांव के ही आदेश गंगवार के मक्के के खेत में लड़की के कपडे़ व खून पड़ा मिला। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी ने मृतका के घर का मौका मुआयना किया। मृतका की मां नन्हीं देवी ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
वहीं एएसपी के आदेश पर डाग स्क्वाड व फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण का पता चलेगा। पिता धर्मवीर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
मां व पिता के बयानों में विरोधाभास, आनर किलिंग का शक
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गंाव लहरा में छात्रा सोनी की धारदार हथियार से हत्या के मामले में उसके माता-पिता के बयानों में विरोधाभास होने से पुलिस आनर किलिंग की आशंका जता रही है। पुलिस के अनुसार, मृतका की मां नन्ही देवी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पुत्री सोनी की तबियत खराब थी। उसे दस्त हो रहे थे। रात में उसे खेत में शौच कराकर आई थी। सुबह 4 बजे वह अकेली शौच करने गई थी। उसके देर तक न लौटने पर काफी खोजबीन की। वहीं मृतक के पिता धर्मवीर ने बताया कि उसकी पुत्री रविवार शाम 7 बजे से गायब थी। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर धर्मवीर को बुलाया तो नन्ही देवी ने बताया कि वह सब्जी बेचने गए हैं। दोपहर लगभग 12 बजे के बाद जब धर्मवीर वापस आया तो उसने बताया कि वह अपनी पुत्री को रिश्तेदारी में ढूंढ़ने गया था। पति-पत्नी दोनों की अलग अलग बातें आनर किलिंग का संदेह पैदा कर रही थीं। वहीं गंाव वाले मृतक के एक रिश्तेदार पर शक जता रहे थे।
खोजी कुत्ता घूमता हुआ पहुंचा मृतका के घर
कायमगंज। ग्राम लहरा में घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड की टीम पहुंची। हैंडलर जैवेंद्र व विपिन कुमार ने खोजी कुत्ता आस्कर को गंध सुघाई। खोजी कुत्ता गंध सूंघने के बाद गंाव की उत्तर दिशा में गया। उसके बाद मंदिर के पास पहुंचा और मृतका के घर के आगे गया, जहां घर में ताला पड़ा था। वहां से लौटकर मृतका के घर में घुस गया। वहां पर पड़े गमछे व लुंगी को सूंघने लगा। पुलिस ने कपड़ों को अपने कब्जे में ले लिया।