{"_id":"da7e524e2d6160ef8747e81a99d1be36","slug":"the-bodies-of-the-murdered-student-thrown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की हत्या कर शव फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र की हत्या कर शव फेंका
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 20 Feb 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाशा देखने गए छात्र की गला दबा कर हत्या कर दी गई। छात्र का शव शुक्रवार
विज्ञापन
को गेहूं के खेत में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव
पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। नवाबगंज
थाना क्षेत्र के गांव उखरा निवासी निरोत्तम शाक्य का बेटा सन्नी (6) गांव
के नेहरू जूनियर हाईस्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था। गांव के बच्चों के
साथ वह गुरुवार शाम तमाशा देखने निकला।
लेकिन देर शाम तक लौट कर नहीं आया। परिजनाें ने खोजबीन शुरू की। देर रात तक उसका कहीं पता नहीं लगा। शुक्रवार तड़के गांव के ही श्रीकृष्ण कठेरिया के गेहूं के खेत में छात्र का शव पड़ा मिला। इस पर निरोत्तम शाक्य सहित गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। दोपहर करीब 12 बजे एसओ मुकेश यादव मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। एसओ ने बताया कि बच्चे की हत्या गला दबा कर की जाने की आशंका है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। निरोत्तम शाक्य ने अपने भाई समेत चार लोगों पर शक जताया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।