{"_id":"5c781cdfbdec22089f03c958","slug":"sub-inspector-rs-50-thousand-demand-for-return-of-money-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये वापस कराने के लिए दरोगा ने मांगे 50 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये वापस कराने के लिए दरोगा ने मांगे 50 हजार
Thu, 28 Feb 2019 11:09 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड चुराकर खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए गए। इसकी शिकायत पर दरोगा ने रुपये वापस कराने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की। गुरुवार को मामला संज्ञान में आने पर एएसपी ने कमालगंज थानाध्यक्ष को कार्रवाई के आदेश दिए।
कमालगंज क्षेत्र के गांव सदरियापुर निवासी रामविलास ने एएसपी से शिकायत की। इसमें कहा कि उनका कस्बा स्थित स्टेट बैंक शाखा में बचत खाता है। गांव के ही एक व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड चुराकर खाते से पांच लाख 65 हजार रुपये चुरा लिए। गत माह पासबुक की एंट्री कराने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। इस संबंध में उन्होंने कमालगंज थाने में तहरीर दी।
कार्रवाई न होने पर 17 जनवरी को तत्कालीन एसपी से मामले की शिकायत की। इस पर जांच करने पहुंचे दरोगा ने दो लाख 50 हजार रुपये वापस कराने की बात कहते 50 हजार खर्च करने की भी शर्त रखी। वह आरोपी को संरक्षण भी दे रहे हैं। इससे उन्हें दरोगा से न्याय की उम्मीद नहीं है। एएसपी ने थानाध्यक्ष को फोन कर घटना से अवगत कराया। इसके साथ ही तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।