{"_id":"5873bfbb4f1c1b1829ba8d69","slug":"students-returning-from-the-temple-darshan-abduction-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से दर्शन कर लौटते छात्र के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर से दर्शन कर लौटते छात्र के अपहरण का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 09 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खरावाड़ पुलिस चौकी के पास रात करीब साढ़े नौ बजे हुई वारदात
- फोटो : amar ujala
मंदिर से दर्शन कर घर लौटते समय बदमाशों ने छात्र का अपहरण कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीणों की घेराबंदी के दौरान बदमाश छात्र को छोड़कर भाग गए। फिलहाल मामले की तहरीर नहीं दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव किलमापुर निवासी निशांत चंदेल (11) पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह कसबा में स्थित प्राइवेट स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता है। निशांत गांव में ही स्थित देवी मंदिर में रविवार शाम दर्शन करने के लिए गया था। जैसे ही वह दर्शन करने के बाद घर के लिए निकला उसी समय बदमाशों ने निशांत को पकड़ लिया और उसके मुंह में रुमाल बांधकर ले जाने लगे।
इस बीच जब निशांत घर नहीं पहुंचा तो उसके चाचा जितेंद्र सिंह और योगेंद्र सिंह समेत गांव के लोग उसकी खोजबीन करने के लिए निकल पड़े। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने पर दरोगा छैलबिहारी शर्मा फोर्स लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
चारों ओर बदमाशों की घेराबंदी होने पर बदमाश छात्र को गांव नगला कैथान निवासी गयालाल के सरसों के खेत में छोड़कर भाग गए। वहां से निशांत जैसे-तैसे गांव में पहुंचा। निशांत को देखकर वहां पर भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई।
पूछताछ के दौरान निशांत ने बताया कि बदमाशों की संख्या पांच थी। बदमाशोें ने भयभीत करने के लिए उसका हाथ नाली में रगड़ दिया, जिससे वह घायल हो गया। फिलहाल पुलिस को परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। इस घटना के बाद परिजन काफी सहमे हुए हैं।