फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Student groups clashed over domination

वर्चस्व को लेकर भिड़े छात्र गुट

Sun, 12 Feb 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 12 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Student groups clashed over domination
FIGHT
वर्चस्व के लिए छात्रों के दो गुट रविवार को जय नरायन वर्मा रोड पर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के छात्रों में जमकर लात-घूंसे के बाद बेल्टें चलीं। एक पक्ष से घायल युवक ने थाने पहुंच कर दूसरे पक्ष के युवकों के खिलाफ शिकायत की है। मामले में एक छात्र की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला हाथीखाना निवासी पांच किशोरों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।भोलेपुर स्थित एक मोहल्ला निवासी 11वीं का छात्र का वर्चस्व को लेकर साथी दो छात्रों से विवाद चल रहा है। दो दिन पूर्व इनमें विवाद हो गया था।
विज्ञापन


रविवार को किशोर कोचिंग पढ़कर लौट रहा था। जय नरायन वर्मा रोड के पास दूसरे गुट के छात्रों ने उसको घेर लिया। गालीगलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों छात्र गुटों में सड़क पर जमकर लात घूंसे चले। इसके बाद भी वे नहीं थके तो बेल्टें  निकालकर एक-दूसरे क दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे।
विज्ञापन


स्थानीय लोग वहां आए दोनों पक्षों के छात्रों को अलग कर विवाद शांत कराया। मारपीट में किशोर और दूसरी ओर से भी एक किशोर चुटहिल हो गया। किशोर अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचा और दूसरे गुट के किशोरों के खिलाफ  मारपीट की शिकायत की। उसने बताया कि मारपीट करने वाले किशोरों ने उससे रुपये भी छीन लिए है। मामले में एक छात्र की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला हाथीखाना निवासी पांच किशोरों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है कि छानबीन के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed