{"_id":"64ac0ddecd4aa990e404b98d4e779f14","slug":"stealing-lacs-from-two-places-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जगहों से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो जगहों से लाखों की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 01 Apr 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने सर्राफा दुकान समेत दो स्थानों से लाखों का माल पार कर दिया। इन
विज्ञापन
मामलों की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी मामले की
रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सर्राफ के यहां चोरी पर व्यापारी मौके पर पहुंचे
और नाराजगी जताई।
मोहल्ला नारायनदास में रहने वाले अभिनव गुप्ता की नेहरूरोड पर सर्राफा की दुकान है। मंगलवार की रात यह दुकान को बंद कर घर चले गए। रात को दुकान में घुसे चोरों ने दुकान से आर्टीफिशियल जेवर चुरा लिए। इशके बाद चोर छत पर पहुंचे और रस्सी को पानी के पाइप में बांध कर श्रीराम टाकीज की तरफ उतर कर भाग गए। बुधवार की सुबह दुकानदार
ने दुकान खोली तो अंदर का दृश्य देख चोरी का पता चला। मामले की सूचना पर व्यापारी नेता अरुणप्रकाश तिवारी ददुआ, मनोज मिश्रा समेत आसपास के दुकानदार आ गए। दुकान में चोरी से दुकानदारों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर जा पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने रस्सी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस बात से हैरान थी कि
आखिर चोर दुकान में पहुंचे कहां से। दुकान के न तो ताले टूटे थे। न ही नकब लगाया गया था। दुकानदार अभिनव गुप्ता का मामना था कि चोर उनकी दुकान के ऊपर भाई की गोदाम में बैठ गए होंगे और दुकान बंद होने के बाद घटना को अंजाम दिया । वारदात को अंजाम देकर चोर छत के रास्ते उतर कर फरार हो गए। दुकानदार ने बताया कि करीब 3
लाख रुपये की कीमत के जेवरचारी हुए हैं। इनका कहना था कि गनीमत रही कि चोर तिजोरी नहीं तोड़ पाए। नहीं तो बड़ा नुकसान हो जाता। अभिनव ने मामले की तहरीर दी है। सराफा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की लीड को चोराें ने पहले ही तोड़ दिया था। इन्होंने एक कैमरे को उल्टा कर दिया था।
एक अन्य मामले में मोहल्ला मदारवाड़ी निवासी अशोक कुमार तीन दिन पहले वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करने गए थे। मकान में ताला लगा हुआ था। रात के समय चोरों ने मकान के तालों को तोड़ दिया। यह मकान में घुसकर नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। मायके से लौटी प्रेमवती ने बताया कि चोर उसके यहां से 2 लाख रुपये के जेवरात और पांच हजार रुपयों के अलावा घरेलू सामान चोरी कर ले गए।बुधवार की सुबह जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और बैरंग लौट आई।