{"_id":"4626f9718ac29855bce045da75fb18a2","slug":"several-people-injured-in-violent-incidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। सभी मामलों में पुलिस को सूचना दी गई है।
कुंआखेड़ा चौकी इलाके के गांव मदनपुर निवासी अनार सिंह की पत्नी कुसमा ने अपने जेठ रामऔतार, इनके पुत्र संतराम और गुड्डू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसके मुताबिक, जेठ से उसका जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते शुक्रवार शाम आरोपियाें ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में अनार सिंह मरणासन्न हो गए।
इन्हें परिजन कोतवाली लेकर आए। हालत देखते हुए पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। यहां से डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं क्षेत्र के गंाव ज्योना निवासी भूरे ने गांव के वंशीलाल, राजेश, गिरीश और इनकी पत्नी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। भूरे के मुताबिक वंशीलाल से खुले पैसे मांगे थे। इस पर आरोपियाें ने उसे पीटकर घायल कर दिया।
उधर, थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला तलैया साहाबजादगान निवासी हैदर 24 जून को नमाज पढ़ने गया था। यहां पर मोहल्ले के ही उवैस से बैठने को लेकर विवाद हो गया। इस पर उवैस और परिवार के अन्य लोगों ने हैदर को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। मामले की सूचना दर्ज नहीं की थी। तीसरे दिन पुलिस ने घायल के पिता शकील की सूचना पर उवैस, अकील, शकील उर्फ नन्ना के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। घायल ने आरोप लगाया
कि उस पर चाकू से हमला किया गया था। वहीं गांव नगला वजीर निवासी पंचम सिंह, भूपेंद्र शाक्य के बीच बंटवारे को लेकर विवाद और मारपीट होने लगी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं गांव कटरी ऊगरपुर निवासी आशुतोष, के शव कुमार को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा गांव कुइंया निवासी किशनलाल को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में बंदी बनाया। उधर, शहर कोतवाली के
मोहल्ला पलरिया निवासी शमादेवी पत्नी रमेशचंद्र का पड़ोसी नीरज बाथम से विवाद हो गया। कहासुनी होने पर रमेशचंद्र ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। घटना की सूचना दर्ज कर ली गई।
मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरहास निवासी विजेंद्र सिंह की गांव के पास ही पान-मसाला का खोखा है। शनिवार को गांव के ही समरपाल ने विजेंद्र सिंह को पीटना शुरू कर दिया। इस पर विजेंद्र सिंह के समर्थक भी आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से विजेंद्र सिंह और दूसरे पक्ष से समरपाल, राकेश निवासी सेंट्रल जेल फतेहगढ़, अमन और गुड्डू निवासी नगला बलिया को हिरासत में ले लिया। फिलहाल मामले में कोई लिखापढ़ी नहीं की गई है।
उधर, गांव नदसा निवासी सोनेलाल और अरुण कुमार के पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष से सोनेलाल, इनके पिता अहिबरन और अरुण कुमार घायल हो गए। पुलिस ने अरुण कुमार और सोनेलाल को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल दोनों पक्षों से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
इधर,गांव कमालपुर निवासी सर्वेश कुमारी पत्नी सुनीत कुमार ने गांव के ही पुत्तन सिंह, अजय कुमार, रामचंद्र और रिंकू कुमार के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि सर्वेश कुमारी शनिवार को अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। हमलावर आए और गालीगलौज करते हुए पीट दिया।