{"_id":"dba679e9101842b922b29da68c6ca216","slug":"several-injured-in-incidents-of-assault-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की घटनाओं में कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की घटनाओं में कई घायल
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल और शमसाबाद थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में दंपति समेत
विज्ञापन
कई लोग घायल हो गए। सिर्फ एक घटना में ही एनसीआर दर्ज की गई है। कंपिल थाना
क्षेत्र के गांव समौदिया निवासी विनीता देवी पत्नी कैलाश ने गांव के ही
नादर हुसैन, छुटंके और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। विनीता देवी
ने तहरीर में कहा कि वह अपने मकान का निर्माण करवा रही है। मकान के पास में
ही नादर हुसैन का खेत है। बुधवार को हमलावर आए और दीवार गिराने लगे। विरोध
करने पर नादर ने विनीता देवी को दरांती मारकर घायल कर दिया।
उधर, शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव खुड़नाखार निवासी पप्पू का भाई सुंदरलाल से बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। इस घटना में पप्पू, इनकी पत्नी सुमन और सुंदरलाल तथा इनकी पत्नी रानी देवी घायल हो गईं। एक पक्ष से पप्पू ने सुंदरलाल और दूसरे पक्ष से सुंदरलाल ने पप्पू के खिलाफ तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक समझौता वार्ता चल रही थी।
इधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालदरवाजा निवासी पवन कुमार पत्नी रीना देवी के साथ डग्गामार वाहन से भांजी की शादी में शामिल होने रजलामई जा रहे थे। उलियापुर-हजियांपुर के बीच सीट पर बैठने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। इस पर युवकों ने दंपति को पीट दिया। पवन ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। पांच हजार रुपये छीनने का आरोप भी लगाया। एसआई हरनाथ सिंह ने बताया कि मारपीट हुई है। रुपये छीनने का आरोप गलत है।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी दलित किशोरी मंगलवार शाम शौच को जा रही थी। रास्ते में एक युवक ने छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत किशोरी ने पिता से की। पिता शिकायत करने गया तो युवक के परिजनों परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर दी । जाति सूचक गालियां दीं। पिता ने कोतवाली में सुबह तहरीर दी। कोतवाल नेम चंद्र गंगवार ने बताया कि घटना की जांच कराकर कारवाई की जाएगी।