{"_id":"82eed5a1377eaef0d297e84706915b1a","slug":"several-injured-in-incidents-of-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की घटनाओं में कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की घटनाओं में कई घायल
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। एक मामले
विज्ञापन
में मारपीट कर लूटपाट का भी आरोप है। मामलों में पुलिस को सूचना दी गई है।शहर
कोतवाली के मोहल्ला हरभगत निवासी सन्नी पांडेय उर्फ संत 11 मार्च को अपने
बहनोई राजीव के यहां खानपुर से होली मिल कर लौट रहा था। मोहल्ला नरकसा के
पास हमलावरों ने बाइक रोक ली। इन्हें मारपीट कर घायल कर दिया था। जानकारी
होने पर पहुंचे पिता रामगुलाम ने बेटे को नाला मछरट्ठा स्थित
प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल के पिता ने बताया कि हमलावरों ने उसके पास से नगदी, सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया। कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर एसपी को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस का कहना था कि नरकसा में बाइक की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए थे। इस घटना को देखकर मोहल्ले वालों ने चालक के साथ मारपीट कर दी थी।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार लहरा निवासी राजकुमार ने गांव के राजीव के खिलाफ कोतवाली में दी है। इन्हाेेंने बताया कि वह भट्टे पर काम कर घर जा रहा था। रास्ते में राजीव ने उसे पकड़कर पीटकर घायल कर दिया। वहीं क्षेत्र के गांव नगला भूड़ निवासी अनार सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में अपने दामाद, बहनोई और मामा के खिलाफ शिकायत की। आरोप लगाया कि आरोपी उस पर छोटी बेटी की शादी अपने बेटे के साथ कराने का दबाव बना रहे थे। उसके मना
करने पर उन्होंने उसे व उसकी पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
उधर, क्षेत्र के गांव अताईपुर निवासी जयचंद और अतर सिंह के बीच मकान बंटवारे को लेकर लंबे अरसे विवाद चल रहा है। जयचंद बटवारे में मां का भी हिस्सा शामिल करने की बात कर रहा है। इसी बात पर शुक्रवार को दोनों में जमकर मारपीट
हुई। इसमें इनके अलावा अतर सिंह का पुत्र दिलीप भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को शांति भंग की धारा 151 में निरुद्ध कर चालान कर दिया। उधर, थाना कंपिल के गांव कटिया निवासी रन्नो बेगम पत्नी असलम को गांव के ही करू और उसकी पत्नी ने घर में घुस कर मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला का
मेडिकल भी नहीं कराया गया। पीड़ित महिला ने एसपी विजय यादव को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। महिला ने आरोप लगाया कि करू और उसकी पत्नी घर से 27 हजार रुपये भी ले गए।