{"_id":"e9ac45e254ae7850d9ae50f752a6936c","slug":"rural-killed-the-beat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण को पीट-पीटकर मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 27 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर कोतवाली क्षेत्र के गांव पसनिंगपुर
विज्ञापन
में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्ष से चार
लोग घायल हो गए। एक पक्ष से गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि
दूसरे पक्ष के घायल को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का
पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। इसके बाद एक पक्ष से रिपोर्ट और दूसरे से
एनसीआर दर्ज की गई। पुलिस ने एक पक्ष से तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
गांव पसनिंगपुर निवासी सौरभ और गोविंद के बीच पिछले दिनों मिस कॉल को लेकर विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते रविवार रात करीब 8 बजे इनमें फिर से झगड़ा हुआ। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जमकर ईंट-पत्थर चले। इस घटना में एक पक्ष से गोविंद सिंह, शनि, निर्दोष और दूसरे पक्ष से गजेंद्र सिंह घायल हो गए। सोमवार सुबह सौरभ ने जितेंद्र, मिथुन, गोविंद, शनि, हरिओम, निर्दोष कुमार, शिवमंगल और रनवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, गोविंद ने
दिलीप, सौरभ, गौरव और गजेंद्र सिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल निर्दोष कुमार और गजेंद्र सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां से इन्हें लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया। परिजन गजेंद्र को वाहन से
प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने के लिए जिला मुख्यालय रवाना हुए। रास्ते में गजेंद्र ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर कोतवाली आए। दरोगा गयाप्रसाद ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने एक पक्ष से शनि, गोविंद और शिवमंगल को हिरासत में ले लिया है।