फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Retired BDO son shot

रिटायर्ड बीडीओ के पुत्र को मारी गोली

Wed, 18 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 18 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Retired BDO son shot
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic

फर्रुखाबाद। बाइक से घर लौट रहे रिटायर्ड बीडीओ के पुत्र को बाइक सवार हमलावरों ने कनपटी और पेट में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को नाला मछरट्टा स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव नरायनपुर निवासी रिटायर्ड बीडीओ रामभरोसे जाटव का पुत्र संजय कुमार बुधवार रात बाइक से बाजार गया था। रात लगभग 8.50 बजे संजय बाइक से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुंजन बिहार कॉलोनी आम के बाग के पास पीछे से बाइक पर आए दो हमलावरों ने चलती बाइक पर संजय के कनपटी और पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही संजय लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमलावर भाग गए। राहगीर मौके पर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर  संजय के परिजन मौके पर आए और उसे नाला मछरट्टा स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इस दौरान एएसपी अशोक कुमार, शहर कोतवाल देवेंद्र शर्मा और फतेहगढ़ कोतवाल अजीत कुमार पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। फिलहाल घटना के पीछे क्या कारण हैं यह पता नहीं चला है। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। कोतवाल ने घायल का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। पुलिस घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस का सहारा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed