फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Reports registered against three prisoners

तीन कैदियों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

Mon, 30 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Mon, 30 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Reports registered against three prisoners
jail shimla
फर्रुखाबाद डीएम व एसपी के छापे के दौरान रविवार को सेंट्रल जेल की बैरक नंबर पांच में मोबाइल, ईयरफोन व चार्जर मिलने के मामले में फतेहगढ़ कोतवाली में तीन कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फतेहगढ़ कोतवाल अनूप निगम ने सेंट्रल जेल में बंद कैदी जालौन के अर्राकला पिरखी निवासी आत्माराम पुत्र राम किशन,  कानपुर देहात के शिवली निवासी नत्थू नाई पुत्र रघुवंशी और औरैया के बिधूना, रठगांव निवासी  सन्नाम चौहान पुत्र बहपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि जांच के दौरान पता लगा है कि जो मोबाइल बरामद हुए हैं, उनका इस्तेमाल ये तीनों कैदी कर रहे थे। इन लोगों ने धोखाधड़ी करके जेल के अंदर मोबाइल मंगाया। सूत्रों की मानें तो चुनाव से पहले कुख्यात अपराधियों से भरी पड़ी इस जेल में मोबाइल फोन का मिलने को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


चर्चा है कि कई अन्य बैरकों में भी मोबाइल व अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं का असरदार कैदी धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं। यदि सारी बैरकों में एक साथ तलाशी ली जाती तो शायद आपत्तिजनक वस्तुओं की संख्या कई गुना होती। यही वजह है कि जेल के अधिकारियों की भूमिका भी जांची जाएगी।  उधर, सर्विलांस के जरिए कई सुराग पुलिस को मिले हैं, लेकिन अभी उनका ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed