फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report on six Youth in murder in farrukhabad

युवक की हत्या में छह पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 23 Nov 2018 12:03 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Fri, 23 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Report on six Youth in murder in farrukhabad
पोस्टमार्टम हाउस में बैठे युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
भूमि विवाद की रंजिश के चलते युवक की गोली मार कर हत्या के मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी की। कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।    
विज्ञापन

 
थाना मेरापुर के गांव नगला सबल निवासी जितेंद्र सिंह यादव उर्फ रसाल सिंह का गांव के ही अव्वल सिंह से भूमि विवाद चल रहा है। बुधवार रात जितेंद्र सिंह अपने खेतों में पानी लगाने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह कुछ ही दूरी पर पहुंचा था। उसी समय अव्वल सिंह और उसके साथियों ने जितेंद्र सिंह को घेर लिया। हमलावरों ने धारदार हथियारों से वार कर दिया। हमलावरों ने उसके ऊपर फायर भी झोंक दिया। गोली लगने से जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना पर एएसपी त्रिभुवन सिंह समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने रसाल सिंह के परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी की। हालांकि कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लगा। रसाल सिंह के साले जिला कन्नौज थाना विशुनगढ़ के गांव निगोह निवासी हरवीर सिंह यादव ने नगला सबल निवासी अव्वल सिंह, आशीष सिंह, विवेक, अवनीश, जयवीर और उसके भाई महिपाल सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष सुदीप मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed