फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Regarding illegal barrier wife killed

अवैध संबंध में बाधक पत्नी को मार डाला

Sat, 07 May 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sat, 07 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Regarding illegal barrier wife killed
घटना स्थल पर जांच करती डॉग स्क्वायड टीम। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। दूसरी महिला से अवैध संबंध में बाधक बन रही पत्नी को पति ने मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंचे  साले ने आरोप लगाया कि बहनोई का दूसरी महिला से अवैध संबंध था। बहन ने उसे बताया था कि उसकी हत्या हो जाएगी। साले ने बहनोई पर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर एसपी राजेश कृष्ण समेत आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पति और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


थाना जहानगंज के गांव गड़ाखेड़ा निवासी गंगाचरन ने बहन कृपांती की शादी फतेहगढ़ कोतवाली के गांव याकूतगंज निवासी सुशील जाटव के साथ की थी। सुशील की तीन बेटियां हैं। उसके कोई बेटा नहीं है। जिस कारण सुशील आए दिन कृपांती देवी को मारपीट कर प्रताड़ित करता था। गुरुवार की रात कृपांती देवी, उसकी बेटी रश्मी (12) और पति सुशील छत पर लेटा था। रात में सर्दी लगने पर कृपांती छत से नीचे उतरकर कमरे में लेट गई।
विज्ञापन


इस दौरान पति नीचे उतर आया और उसने सोते समय ही महिला के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। किसी को इसकी जानकारी न हो इसलिए वह छत पर जाकर लेट गया। सुबह सोकर उठने पर सुशील बेटी रश्मी को लेकर नीचे पहुंचा और पत्नी का शव देख शोरशराबा करने लगा। शोरशराबा पर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो सुशील ने बदमाशों के आने की बात बताते हुए पत्नी कृपांती देवी को लोहिया अस्पताल लेकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी राजेश कृष्ण, एएसपी रामभवन चौरसिया, फतेहगढ़ कोतवाल अजीत सिंह, स्वाट प्रभारी ब्रजेश यादव के अलावा डॉग स्क्वायाड और फिगरप्रिंट टीम मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ता आस्कर खेतों की ओर दौड़ा और फिर वापस घर पर आ गया। घटना की सूचना मिलने पर कृपांती देवी के भाई गंगाचरन समेत अन्य लोग आ गए। परिजनों ने मौके पर ही बहनोई पर हत्या करने का आरोप लगाया।


गंगासरन ने पुलिस को बताया कि उसके बहनोई के फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी की रहने वाली महिला से अवैध संबंध हैं। उसकी बहन उसे बताती थी कि सुशील उसकी हत्या कर देंगे। गंगाचरन ने बहनोई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed