फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rain from the town of Gul city to electricity

बारिश ने गुल की शहर से देहात तक बिजली

Mon, 03 Jul 2017 12:11 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Mon, 03 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rain from the town of Gul city to electricity
electricity demo pic
फर्रुखाबाद। तेज हवा के साथ हुई बरसात ने जिले की बिजली आपूर्र्ति को बाधित कर दिया है। कई जगह तार टूटे तो कई जगह इंसुलेटर खराब होने से बिजली  आपूर्ति ठप रही। हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से ग्रामीण इलाकों के पांच सौ गांव अंधेरे में रहे। रविवार को शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्र्ति दोपहर तक बहाल हो पाई, वहीं ग्रामीण इलाकों में कई जगह रात से गुल हुई बिजली दूसरे शाम को आई।
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब दो बजे से तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। बरसात तेज होने पर शहर से लेकर गांव तक की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। फतेहगढ़ फीडर की हाईटेंशन लाइन के तार टूट गए। कुछ जगह इंसूलेटर खराब हुए। नीबकरोरी उपकेंद्र से नवाबगंज और हजियापुर विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। इससे दोनों उपकेंद्रों से पांच सौ गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई।
विज्ञापन


वहीं मोहम्मदाबाद, कमालगंज, राजेपुर, अमृतुपर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बरसात होने से आए फाल्टों के चलते ठप हो गई। रविवार की सुबह बरसात बंद होने के बाद टूटे तार और खराब हुए इंसूलेटरों को बदलने का काम शुरू कराया गया। शहरी क्षेत्र के उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे तक बहाल कर दी गई। नवाबगंज और हजियापुर विद्युत उपकेंद्र के 33 हजार लाइन का तार न जुड़ने के कारण रविवार की देर शाम तक लगभग पांच सौ गांवों की बिजली सप्लाई बंद रही, वहीं मोहम्मदाबाद, कमालगंज, अमृतपुर और राजेपुर की आपूर्ति शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
एक्सईएन शहरी एसके शर्मा ने बताया कि बरसात से आए फाल्टों के कारण सप्लाई प्रभावित हुई थी। उसको बहाल कर दिया गया है। एक्सईएन ग्रामीण अमर सिंह ने बताया कि बरसात में कुछ जगह तार टूटने से आपूर्ति प्रभावित हुई। तारों को जुड़वा कर आपूर्ति बहाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed