फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Putting stones on two sides

परात निर्माण की आवाज पर दो पक्षों में पथराव

Wed, 12 Apr 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद। Updated Wed, 12 Apr 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
Putting stones on two sides
demo - फोटो : demo
फर्रुखाबाद। तड़के परात बनाने के दौरान आ रही आवाज को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। थोड़ी ही देर में उनके बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई जहां एक बार फिर दोनोें पक्षों में बहस शुरू हो गई। किसी तरह पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर समझौता कराया और मामला रफा दफा कर दिया।
विज्ञापन

     शहर कोतवाली के मोहल्ला हाता सफ्दर खां निवासी राजेश कुमार परात बनाने का काम करते है। मंगलवार सुबह करीब छह बजे राजेश परात बना रहे थे। इसकी आवाज बाहर तक जा रही थी। पड़ोसी मुंशी नफीस ने इसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों गुटों में गालीगलौज और मारपीट होने लगी। पथराव भी शुरू हो गई। इससे यहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौेके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले गई। यहां दोनों पक्षों के समर्थक भी पहुंच गए। चौकी में भी दोनों गुटों में नोकझाेंक होने लगी। इस दौरान चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार ने दोनों गुटों को समझाया और बाद में संभ्रांत लोगों को बुलाकर दोनों पक्षों में समझौता कराया। वहीं, क्षेत्र में इस बात की भी चर्चा रही कि मारपीट और पत्थरबाजी के बाद दोनों पक्षों पर पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed