फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Prisoner climbed on the tree , the suicide threats

पेड़ पर चढ़ा बंदी, दी आत्महत्या की धमकी

Tue, 09 Jun 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 09 Jun 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल में मंगलवार को एक निरुद्ध बंदी बैरक के पास एक पेड़ पर चढ़ गया
विज्ञापन
और आत्महत्या की धमकी देने लगा। बंदी हवालात में हुई मारपीट में दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा था। एक घंटे तक जेल के अफसर उसे मानते रहे। आखिर जेलर ने जब कार्रवाई का भरोसा दिया तब वह नीचे उतरा।
 
थाना नवाबगंज के गांव नगला झब्ब निवासी सर्वेश कुुमार जिला जेल में निरुद्ध है। सोमवार को वह पेशी पर कचहरी गया था। उसके साथ अन्य बंदी भी थे। इन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी थी। सर्वेश ने मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों और फिर जेल प्रशासन ने भी सर्वेश की मांग को अनसुना कर दिया। मंगलवार को सर्वेश जेल में बैरक से निकला और सुरक्षा इंतजामों को धता बताकर पेड़ पर चढ़कर चिल्लाने लगा। इससे जेल प्रशासन की सांसें अटकने लगीं। कार्यवाहक

जेलर राजेश कुमार केे साथ ही बंदी रक्षक पेड़ के नीचे पहुंच गए। वे सभी सर्वेश को नीचे उतरने के लिए मनाने लगे लेकिन वह मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ा रहा। कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की धमकी देने लगा। उसका कहना था कि जेल में आए दिन बंदियों से मारपीट की जाती है। इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। जेलर ने कार्रवाई का

आश्वासन दिया। करीब एक घंटे के ड्रामा के बाद सर्वेश को पेड़ से उतारा गया।  जेलर ने बताया कि सर्वेश पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पेशी के दौरान बंदियों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। इससे वह आहत था। मालूम हो कि जिला जेल में इस समय बंदियों पर अंकुश नहीं है। यहां पर शासन ने अभी तक जेल अधीक्षक की तैनाती नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed