{"_id":"ee36a85060d344d3cc125e49c3180839","slug":"possession-of-the-stoning-at-the-dispute-put-fire-in-shed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे के विवाद में पथराव, छप्पर में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्जे के विवाद में पथराव, छप्पर में लगाई आग
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 24 May 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खरीदे गए मकान पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
और पथराव हुआ। झोपड़ी में आग लगा दी गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगाें को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया।
मोहल्ला नोनमगंज निवासी जयेंद्र सिंह ने कुछ समय पहले गांव के ही चौकीदार
अशोक कुमार से उसके मकान का बैनामा कराया था। रविवार को जयेंद्र सिंह अपनी
पत्नी रेनू, मां मुन्नीदेवी, बहन रूबी के अलावा अन्य लोगों के
साथ मकान पर कब्जा लेने पहुंचे। यहां जयेंद्र ने अशोक का सामान मकान से निकाल कर बाहर फेंकना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर अशोक का भतीजा विजय पाल मौके पर पहुंच गया। यहां पर सामान फेंकने को लेकर विवाद होने लगा। कहासुनी होने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान पथराव होने से अफरातफरी मच गई। इस दौरान अशोक के छप्पर में आग लगा दी गई। मामले की जानकारी होने पर चौकी पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने
जयेंद्र सिंह, हरिबक्श सिंह और दूसरे पक्ष के अशोक कुमार को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। जयेंद्र सिंह ने बताया कि अशोक से मकान का बैनामा करा लिया था लेकिन उसके भतीजे विजयपाल ने आकर इसमें विवाद कर दिया और पथराव कर खुद ही छप्पर में आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामूली बातों पर झगड़ों में तीन घायल
मामूली बातों पर हुए झगड़ों में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। मोहल्ला शीशमबाग निवासी आमिर हुसैन शनिवार की रात घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच मोहल्ले के ही आसिफ ने उसे गालियां देना शुुरूकर दिया। इसका विरोध करने पर आसिफ ने आमिर को पीट दिया। इसके बाद जानमाल की धमकी देकर भाग गया। रविवार को मामले
की सूचना दर्ज कराई गई। उधर, मोहल्ला नगलादीना निवासी नरेंद्र कुमार का मोहल्ले के ही अरुण कुमार से विवाद हो गया। कहासुनी होने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में नरेंद्र और उसका बेटा अखिलेश घायल हो गया। घायलों का लोहिया अस्पताल में उपचार कराया गया।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार भजीनगला निवासी रामवीर पुत्र मिहीलाल ने चौखड़िया निवासी फकीरे, तोताराम और बाबा के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि उसका जमीन का विवाद चल रहा है जिसके चलते उन्होंने उसे पीट दिया। वहीं अताईपुर कोहना निवासी रामखिलाड़ी पुत्र बुलाकीराम ने गांव के मुन्ना लाल, रामखिलाड़ी और अमित के खिलाफ रंजिशन पीटकर लूटने की एनसीआर दर्ज कराई।