{"_id":"5c55d59abdec22556767fbf0","slug":"police-released-shohade-in-farrukhbad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए शोहदे को पुलिस ने छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़े गए शोहदे को पुलिस ने छोड़ा
Sat, 02 Feb 2019 11:08 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहदे को पकड़वाने वाली छात्राओं को न्याय नहीं मिल सका। पुलिस ने छात्राओं के पिता से तहरीर तो ले ली लेकिन इसके बाद शोहदे को छोड़ दिया। वहीं, प्रभारी कोतवाल का कहना है कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला गड्ढा निवासी दो छात्राओं ने शुक्रवार को लालदरवाजा फव्वारा के पास पिकेट पुलिस से शिकायत कर पीछा कर रहे शोहदे को पकड़वा दिया था। छात्राओं का आरोप था कि शोहदा पांच दिनाें से लगातार उनका पीछा कर परेशान कर रहा था। जानकारी मिलने पर छात्रा के पिता ने कोतवाली पहुंचकर शोहदे के खिलाफ तहरीर दी थी। बताते हैं कि पुलिस ने बगैर कार्रवाई किए शोहदे को छोड़ दिया।
छात्रा के पिता ने बताया कि कोतवाली में उसने शोहदे के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर तो ले ली लेकिन इसके बाद उसे घर भेज दिया। वहीं, इस संबंध में प्रभारी कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। कोतवाली में ऐसी कोई तहरीर भी उनके संज्ञान में नहीं आई है। फिर भी वह मामले की जांच करवाएंगे।