फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Petrol pump loses salesman to half a million in kayamganj

सेल्समैन को अधमरा कर डेढ़ लाख लूटे

Sun, 19 Aug 2018 10:39 PM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Sun, 19 Aug 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump loses salesman to half a million in kayamganj
घायल सेल्समैन अमित। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार रात असलहों से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया। सेल्समैन को अधमरा कर कैश बाक्स से डेढ़ लाख रुपये लूट ले गए। पुलिस ने सेल्समैन को अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश की संख्या तीन बताई गई है। इनमें दो नकाबपोश थे। पुलिस ने बदमाशों के स्थानीय होने की आशंका जताई है।  
विज्ञापन


एटा जिले के मिरहैची थाना क्षेत्र के गांव चाटी निवासी राजेश्वर सिंह यादव का गढ़िया गांव के पास पेट्रोल पंप है। इसी जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव निवासी अमित लोधी पेट्रोल पंप में सेल्समैन हैं। शनिवार रात वह पेट्रोलपंप का केबिन बंद कर बाहर सो गया था। देर रात बदमाश पहुंचे और असलहों के बल पर धमकाकर अमित से केबिन की चाभी मांगने लगे। विरोध करने पर असलहों की बटों व डंडे से पीटकर अमित को अधमरा कर दिया। चाभी छीन कर केबिन में घुसे और स्टील के डिब्बे में रखे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। अमित को शटर के नीचे दबाकर भाग गए।
विज्ञापन


अमित की चीख पुकार पर पास ही नलकूप पर सो रहे गांव भकुसा निवासी नरवीर सिंह मौके पर पहुंचे और शटर उचकाकर अमित को बाहर निकाला। सूचना पर पेट्रोलपंप मालिक के साले गढ़िया निवासी रमेश चंद्र मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ अखिलेश राय और इंस्पेक्टर जसवंत सिंह पहुंचे और मौका मुआयना किया। घटनास्थल से डाग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीएचसी में भर्ती अमित ने बताया कि बदमाशों में दो नकाबपोश थे। बातचीत से वह स्थानीय लग रहे थे। एएसपी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए टीमें लगा दी गईं हैं। जल्द बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed