फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   over land dispute two group rattled, firing

भूमि विवाद में मारपीट, फायरिंग

Fri, 22 Dec 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Fri, 22 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
over land dispute two group rattled, firing
people longed at kotwali - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ क्षेत्र में भूमि विवाद के एक मामले में भाजपा नेता और दूसरे पक्ष में तनातनी और मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की लाइसेंस बंदूक छीन कर फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बंदूक के साथ दोनों पक्षों को कोतवाली लाई। यहां भी दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ ।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के जय नरायन वर्मा रोड निवासी भाजपा नेता कुशल सिंह परिहार मसेनी के पास प्लाटिंग करा रहे है। यहीं पर नेकपुर कलां निवासी भूमिधर व कुलदीप कटियार के खेत पड़े है। शुक्रवार को कुशल सिंह परिहार ग्राहक को प्लाट दिखाने गए, तो वहां पर कुलदीप कटिया का पुत्र विकास उर्फ ज्ञानू मौजूद था। प्लाट के लिए रास्ता निकालने को देकर कुशल सिंह और विकास में विवाद हो गया। इस बीच दोनों पक्ष के लोग वहां आ गए और मारपीट के बाद फायरिंग हुई। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को पकड़ लिया और लाइसेंस बंदूक समेत कोतवाली लेकर आई। कोतवाली में कोतवाल के सामने दोनों पक्षों में समझौते पर वार्ता चल रही थी। तभी दोनों पक्ष भिड़ गए। कोतवाल ने दोनों पक्ष के लोगों को पकड़ कर हवालात में बंद करा दिया। भाजपा नेता कुशल सिंह परिहार ने विकास उर्फ ज्ञानू, कुलदीप, अंशुल, विजय कटियार व 10-15 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें सुरक्षा कर्मी शिवम मिश्रा की लाइसेंस बंदूक छीन कर फायर करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष से भूमिधर ने कुशल सिंह  परिहार व अंचल परिहार और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल दधिबल तिवारी ने बताया कि दोनोें पक्ष से सात लोगों को पकड़ा है। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दोनों पक्ष के लोगों का चालान होगा।
विज्ञापन


इंसेट
 विधायक की पैरवी भी नहीं आई काम
भूमि विवाद में मारपीट और फायरिंग की घटना में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए एक विधायक ने पुलिस पर दवाब बनाया। पुलिस ने समझौता कराने का प्रयास किया पर थाने में ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद तो पुलिस ने सख्ती दिखाई और दोनों पक्षों को हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed