फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   On the strength of the couple coil looted cash and pistol

तमंचे के बल पर दंपति से नगदी व कुंडल लूटे

Fri, 03 Mar 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 03 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
On the strength of the couple coil looted cash and pistol
मामले की जानकारी देते डीसीपी बल्लभगढ़ भूपेंद्र जैन। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के रठौरा मोड़ एफसीआई गोदाम के पास सशस्त्र बाइकर्स लुटेरों ने तमंचे के बल पर दंपति से नगदी और कुंडल लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर लौट गई। पुलिस का कहना है कि बाइक फिसलने से दंपति चुटहिल हुए। लूट की घटना गलत है।
विज्ञापन



गांव दाऊदपुर निवासी कश्मीर सिंह यादव बाइक से पत्नी वीरावती के साथ शुक्रवार शाम करीब चार बजे बाइक से रिश्तेदारी में गांव मिर्जापुर थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज जा रहे थे। कश्मीर सिंह के अनुसार रठौरा मोड़ एफसीआई गोदाम के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद तमंचा तानकर बदमाश लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर तमंचे की बटों से उनके हेलमेट पर कई प्रहार किए, जिससे उनका हेलमेट टूट गया।
विज्ञापन


उनकी पत्नी वीरावती को भी तमंचे की बटों से पीटा व पांच हजार की नगदी और दोनों कान के कुंडल नोचकर भाग गए। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मदनपुर चौकी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों का पीछा किया लेकिन उनका पता नहीं चला। दरोगा अनिल भदौरिया दंपति को चौकी ले गए। दरोगा ने पीड़ित से तहरीर लेकर उसे चलता कर दिया। दरोगा ने बताया कि बाइक फिसलने से दंपति घायल हो गए थे।


इसी दौरान महिला का एक कुंडल कहीं खो गया और दूसरा मौके पर मिल गया था। लूट की घटना गलत है। वहीं पीड़ित कश्मीर का कहना है कि पुलिस ने दबाव बनाकर मनमाफिक तहरीर उनसे लिखवाकर ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed