{"_id":"77e7d2c87bcb7f89ccf7b13dc6796ae5","slug":"old-revenge-killing-juvenile-choke-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में किशोर की गला घोटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में किशोर की गला घोटकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव हकीकतपुर में पुरानी रंजिश को लेकर किशोर को
विज्ञापन
पीटने के बाद गला घोटकर हत्या कर दी गई। हमलावर असलहा लहराते हुए जानमाल की
धमकी देकर फरार हो गए। मृतक के ताऊ ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।
गांव हकीकतपुर निवासी रामऔतार के भाई रामरतन उर्फ पप्पू और अखिलेश पुत्र स्व. राजेेंद्र सिंह के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इसके चलते दोनों पक्षों के बीच फायरिंग भी हो चुकी है। इस मामले में रामरतन उर्फ पप्पू जेल में बंद है। रामऔतार के मुताबिक मंगलवार की शाम वह अपने भतीजे संदीप कुमार (14) पुत्र पप्पू के साथ खेत में चारा काट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान अखिलेश कुमार और धर्मेश उर्फ रिंटू हाथों में तमंचा लेकर आए और गालीगलौज करते हुए संदीप को पीटना शुरू कर दिया।
उसने विरोध किया तो तमंचा दिखाकर धमकाया और फिर संदीप को जबरन पकड़ कर जौहरी सिंह के खेत में ले गए। वहां उसका गला घोट दिया। इस दौरान रामऔतार परिजनों समेत हमलावरों के पीछे-पीछे दौड़े तो वे तमंचा लहराते हुए भाग गए। संदीप को खेत में मृत पड़ा देख उसकी मां मिथलेश देवी पछाड़ें खाकर गिर पड़ी। घटना की जानकारी पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष हरिओम शर्मा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने रामऔतार से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। रामऔतार की तहरीर पर पुलिस ने अखिलेश कुमार और धर्मेश उर्फ रिंटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिशें दीं लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। कार्यवाहक थानाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने बताया कि हमलावरों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही मामले की गहनता से जांच की जाएगी।